10th Pass Scholarship Yojana: 10वीं पास विद्यार्थियों के लिए सबसे अच्छी छात्रवृति योजनाएँ

आज हम आपको 10th Pass Scholarship Yojana के बारे में बताने जा रहे हैं। भारत तथा राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कई छात्रवृति योजनाओं का संचालन किया जा रहा हैं। इन छात्रवृति योजनाओं की जानकारी के लिए लेख को पूरा ज़रूर पढ़ें।

10th Pass Scholarship Yojana

10th Pass Scholarship Yojana

केंद्र तथा राज्य सरकारें विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें उच्च शिक्षा हेतु अवसर प्रदान करने के लिए आर्थिक सहायता के रूप में छात्रवृति प्रदान करती हैं। इस हेतु सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं में चयनित होने के लिए मापदंड निर्धारित रहते हैं। लेख में नीचे हम वर्तमान में प्रचलित कुछ छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी देने जा रहे हैं।

PM Scholarship Scheme

प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत सन् 2016 में की गई थी। इस योजना में कक्षा 10वीं पास विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती हैं। पीएम स्कॉलरशिप योजना में चयनित विद्यार्थियों में बालकों को 2500/- रुपए प्रतिमाह तथा बालिकाओं को 3000/- रुपए प्रतिमाह स्कॉलरशिप दी जाती हैं। यह योजना छात्र कल्याण की राष्ट्रीय योजनाओं में से एक हैं जिसके अंतर्गत लाखों विद्यार्थियों को लाभ प्रदान किया जा रहा हैं। पीएम स्कॉलरशिप योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए National Scholarship Portal से फ़ार्म सबमिट किया जा सकता हैं।

प्रधानमंत्री यशस्वी योजना

भारत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आने वाले विद्यार्थियों को कक्षा 10वीं पास करने के बाद कक्षा 11वीं तथा 12वीं के लिए 1,25,000/- रुपए की छात्रवृत्ति आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाती हैं। यह योजना कमजोर आर्थिक स्थिति वाले बच्चों को शिक्षा के उचित अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए आप राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Uttar Matric Scholarship Yojana

उत्तर मेट्रिक छात्रवृति योजना राजस्थान सरकार की छात्रकल्याणकारी योजना हैं। इस योजना के अन्तर्गत राजस्थान राज्य के कक्षा 10 पास करने वाले विद्यार्थियों को 15,000/- रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती हैं। योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी के कक्षा 10 में कम से कम 60% अंक प्राप्त होना ज़रूरी हैं साथ ही योजना में देय छात्रवृति तभी प्रदान की जाती हैं जब विद्यार्थी आगे के अध्ययन हेतु कक्षा 11 में प्रवेश लेता हैं।

Gargi Puraskar Scholarship Yojana

गार्गी पुरष्कार योजना राजस्थान सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़वा देने के लिए चलाई गई प्रोत्साहन योजना हैं। गार्गी पुरष्कार योजना के अंतर्गत कक्षा 10 में 75% या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को सरकार की तरफ़ से 3000/- रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती हैं। तथा कक्षा 12 में 75% अंक प्राप्त करने वाली बालिका को 5000/- रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती हैं।

यह योजना केवल बालिकाओं के लिए संचालित की गई हैं जिसका उद्देश्य बालिकाओं को उच्च अध्ययन के लिए प्रोत्साहित करना हैं। योजना का लाभ लेने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन एप्लिकेशन फ़ार्म सबमिट किया जा सकता हैं।

मुख्यमंत्री बालक प्रोत्साहन योजना

बिहार मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रथम श्रेणी से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को ₹10000 तथा द्वितीय श्रेणी से 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को ₹8000 की छात्रवृत्ति दी जाती है। इस छात्रवृत्ति के लिए आप समाज कल्याण विभाग बिहार की आधिकारिक वेबसाइट medhasoft..bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह छात्रवृत्ति बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा उन सभी विद्यार्थियों को दी जाती है जो BC/EBC वर्ग में आते हैं तथा जो राज्य के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के तहत अध्ययन कर रहे हैं। इस श्रेणी के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को प्रति वर्ष ₹15000 तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है, जो शैक्षणिक वर्ष के लिए सभी विद्यार्थियों को अतिरिक्त भत्ते के रूप में भी दी जाती है।

उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना

उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना उन छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने में सहयोग प्रदान करती है जो उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं। एससी/एसटी/ओबीसी/सामान्य श्रेणियों के छात्रों के लिए प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक दोनों छात्रवृत्तियां उपलब्ध हैं। इस योजना के अंतर्गत छात्रवृत्तियाँ अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, जनजातीय कल्याण विभाग और समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदान की जाती हैं।

शिक्षा अभियान छात्रवृत्ति

राष्ट्रीय छात्रवृति योजना कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए चलाई गई स्कॉलरशिप योजना हैं। इस योजना में विद्यार्थियों के चयन के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाता हैं। इस परीक्षा में प्राप्त रैंक के आधार पर छात्रवृति राशि का निर्धारण होता हैं। नेशनल स्कॉलरशिप स्कीम में निन्मलिखित आधार पर छात्रवृत्ति राशि का वितरण किया जाता हैं-

रैंकछात्रवृति राशि
टॉप 2550,000/- रुपए
टॉप 5040,000/- रुपए
टॉप 75 30,000/- रुपए
टॉप 10015,000/- रुपए
टॉप 2508,000/- रुपए

Leave a Comment