उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग के द्वारा उत्तर प्रदेश बोर्ड से कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं या अंडर ग्रेजुएट / पोस्ट ग्रेजुएट / सर्टिफिकेट / डिप्लोमा कोर्स में पढ़ाई करने वाले सभी उम्मीदवारों को उनके पढ़ाई में आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए UP Scholarship Online Form 2024-25 हेतु ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जारी किया है। ऐसे में जो छात्र-छात्रा इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यूपी छात्रवृत्ति योजना के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए तालिका के माध्यम से शैक्षिक योग्यता, आवेदन की तिथि तथा इससे संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

UP Scholarship Online Form 2024-25 महत्वपूर्ण तिथियाँ
| आवेदन की शुरुआत | 01/07/2024 |
| आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ | 20/12/2024 |
| फॉर्म पूरा करने की आखिरी तारीख | 31/12/2024 |
| हार्ड कॉपी स्कूल में जमा करें अंतिम तिथि | 05/01/2025 |
| UP Scholarship correction तिथि | 29/01/2025 से 05/02/2025 तक |

UP Scholarship Online Form 2024-25 महत्वपूर्ण दस्तावेज़
- कक्षा 8वीं, 9वीं, 10वीं, 11वीं, 12वीं या अंडर ग्रेजुएट / पोस्ट ग्रेजुएट / सर्टिफिकेट / डिप्लोमा की मार्कशीट।
- जाति प्रमाणपत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- शुल्क रसीद संख्या
- नामांकन संख्या
- आधार कार्ड नंबर
- नवीनतम पासपोर्ट साइज स्कैन फोटो।
UP Scholarship Online Form 2024-25 आवेदन प्रक्रिया
अगर आप UP Scholarship आवेदन के लिए योग्य हैं, और आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो इस योजना के लिए आवेदन करने से पहले यूपी छात्रवृत्ति योजना अधिसूचना जरुर पढ़ें, इसके अलावा उम्मीदवार यह भी ध्यान दें, कि इस योजना के लिए 01/07/2024 से 20/12/2024 के बीच आवेदन कर सकते हैं, अब नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें, जिसका डायरेक्ट लिंक तालिका में मौजूद है.
- आवेदन करते समय जरूरी दस्तावेज जैसे – मार्कशीट, पहचान पत्र, पता विवरण, अपनी फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रूफ जैसे – आधार कार्ड/पैन कार्ड आदि अपने पास जरूर रखें।
- जो उम्मीदवार पहली बार छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करने जा रहे हैं, वे सबसे पहले नीचे दिए गए “रजिस्ट्रेशन” पर क्लिक करें और पेज खुलने पर “Prematric (Fresh)” पर क्लिक करें।
- अब उम्मीदवार मांगी गई पूरी जानकारी दें और “Generate OTP” पर क्लिक करें।
अब आपके फ़ोन पर एक ओटीपी जाएगा, उम्मीदवार इस ओटीपी को दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें। - अब उम्मीदवार प्राप्त आईडी और पासवर्ड से “लॉगिन” पर क्लिक करें।
- पेज खुलने पर उम्मीदवार जिस कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं, उस पर क्लिक करें।
- अब आपको लॉगिन का विकल्प दिख जाएगा, उम्मीदवार लॉगिन पर क्लिक करें।
- UP Scholarship Login करने के लिए आपको दो विकल्प दिखाई देंगे, जो उम्मीदवार अपना रिन्यूअल करना चाहते हैं, वे “Login (Renewal)” पर क्लिक करें तथा जो उम्मीदवार पहली बार आवेदन कर रहे हैं, वे Login (Fresh) पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी दें।
- सभी प्रकियाओं को पूरा करने के बाद इसे आप ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं, लेकिन उससे पहले यह सुनिश्चित करें, कि आपके द्वारा भरे गए आवेदन फॉर्म में कोई त्रुटी नहीं है.
- सभी दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद आप अपने आवेदन को सबमिट करके उसका प्रिंट अपने पास जरुर सुरक्षित रखें।