12th Pass Scholarship Yojana: 12वीं के बाद इन छात्रवृति योजनाओं में करें आवेदन, जाने सम्पूर्ण जानकारी

वर्तमान समय में सरकार द्वारा कई छात्रवृति योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, परन्तु सूचना के अभाव के कारण कई विद्यार्थी इनका लाभ प्राप्त नहीं कर पाते है। आज हम आपको 12th Pass Scholarship Yojana की जानकारी प्रदान करेंगे जिससे आप इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके।

सरकार द्वारा 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए संचालित की जा रही 12th Pass Scholarship Yojana की जानकारी हमारे द्वारा आज के इस लेख में ऊपलब्ध करवाई है। यदि आप भी इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त करना चाहते है।

12th Pass Scholarship Yojana

सरकार द्वारा देश के होनहार विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के खर्च में सहायता प्रदान करने हेतु कई 12th Pass Scholarship Yojana का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में उचित सुविधाएं ऊपलब्ध करवाना है। सरकार इसके लिए मासिक व वार्षिक स्कॉलरशिप योजनाओं का संचालन कर रही है।

इस योजना के माध्यम से सरकार आर्थिक रूप से कमजोर पर होनहार विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का मौका प्रदान कर रही है। भारत व राज्य सरकारों द्वारा संचालित कुछ मुख्य छात्रवृति योजनाओ की जानकारी नीचे लेख के माध्यम से दी गई है जिनमे 12वीं पास विद्यार्थी लाभ प्राप्त कर सकते है।

Inspire Scholarship Scheme

भारत सरकार द्वारा संचालित छात्रवृति योजनाओं में इंस्पायर छात्रवृति योजना एक सलैगशिप योजना है। इस योजना में सरकार 12वीं के बाद विज्ञान क्षेत्र में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को 80,000/-रुपये की वार्षिक छात्रवृति प्रदान करती है। सरकार द्वारा अधिकतम 5 वर्षों तक यह राशि प्रदान की जाती है जिसमें विद्यार्थी कुल 4,00,000/- रुपये की छात्रवृति राशि प्राप्त कर सकते है।

Inspire Scholarship Scheme
12th Pass Scholarship Yojana

LIC विद्याधन स्कॉलरशिप

भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा संचालित इस योजना में 12वीं पास छात्राओं को 15,000/- से 20,000/- रुपये की राशि छात्रवृति के रूप में प्रदान की जाती है।

Central Sector Scholarship

इस छात्रवृति योजना में लाभार्थी को 1,000/- रुपये की राशि मासिक आधार पर प्रदान की जाती है। इस योजना में कुल 12,000/- रुपये की राशि छात्रवृति के लिए प्रदान की जाती है। 12वीं कक्षा में 80% या इससे अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाता है। इसमें टॉप 20% विद्यार्थियों को छात्रवृति प्रदान की जाती है।

प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप स्कीम

प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप स्कीम का संचालन भारतीय सेना के भूतपूर्व सैनिकों तथा तट रक्षकों के बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए किया जा रहा है। इस योजना में शहीद हुए सैनिकों के बच्चों को भी इस योजना का लाभ प्रदान किया जाता है। 12वीं कक्षा में न्यूनतम 60% सनक से उत्तीर्ण विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए इस योजना में मासिक छात्रवृति प्राप्त कर सकते है।

इस योजना में लाभार्थी बालिका को हर महीने 3000/- रुपए तथा लाभार्थी बालक को हर महीने 2500/- रुपए की छात्रवृति प्रदान की जाती हैं।

KVPY किशोर वैज्ञानिक स्कॉलरशिप योजना

सरकार द्वारा 12वीं कक्षा के बाद तकनीकी क्षेत्र में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को प्रतिमाह 5,000/- रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना में आवेदन के लिए विद्यार्थी को 12वीं कक्षा में 75% अंक लाना अनिवार्य है। लाभार्थी इस राशि का उपयोग अध्ययन सामग्री व अन्य कार्यों के लिए कर सकते है।

केंद्र सरकार द्वारा संचालित सभी छात्रवृति योजनाओं की जानकारी आप नैशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर चेक कर सकते है।

गार्गी पुरुष्कार योजना

इस योजना का संचालन राजस्थान के विद्यार्थियों के लिए राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। इसमें 12वीं में 75% या इससे अधिक अंकों से उत्तीर्ण होने वाली बालिकाओं को 5,000/- रुपये की पुरुष्कर राशि प्रदान की जाती है। इस योजना के संचालन से बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन मिलता है।

उपरोक्त छात्रवृति योजनाओं के अलावा भी अनेक छात्रवृति योजनाओं जैसे की स्थान राज्य की अनुप्रति कोचिंग योजना, बिहार इंटर स्कॉलरशिप योजना, झारखंड ई कल्याण योजना,राजस्थान उत्तर मेट्रिक स्कॉलरशिप, गार्गी पुरस्कार योजना आदि का संचालन किया जा रहा है। आप आपके राज्य या केंद्र के छात्रवृति पोर्टल पर जाकर इनकी अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Leave a Comment